हिंदी दिवस पर ‘प्रवाह’: क्वांटम यूनिवर्सिटी में भाषा और साहित्य में छात्रों की रचनात्मकता का प्रदर्शन

क्वांटम विश्वविद्यालय का मीडिया अध्ययन विभाग आगामी 14 सितम्बर को विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष में *हिंदी दिवस -“प्रवाह”* का आयोजन कर रहा है। हम पद्मश्री और साहित्य अकादमी से सम्मानित कवि श्री लीलाधर जगूड़ी को पाकर उत्साहित हैं, जो हमारे विशेष अतिथि होंगे। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और लगाव पैदा करने के लिए कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें भाग लेकर छात्र हिंदी के प्रति अपनी समझ और सम्मान का प्रदर्शन कर सकते हैं। साथ ही जीत सकते हैं कई आकर्षक उपहार भी।

*प्रतियोगिताएं*
_*लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता*_
*विषय:*
1. वैश्विकरण के दौर में हिंदी की प्रासंगिकता,
2. वैश्विकरण और हिंदी का विस्तार

_*काव्य पाठ प्रतियोगिता*_
स्वरचित अथवा प्रसिद्ध रचनाएं
विषय: भाषा और राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना, वीर रस और श्रृंगार रस

*प्रतियोगिता की तिथि:* 14 सितंबर 2023

*स्थान:* श्याम जी सभागार

*कार्यक्रम का समय:* सुबह 09:30 से दोपहर 01:30 तक

*नियम और शर्ते*
– विश्वविद्यालय के किसी भी विभाग का छात्र इस प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।

– लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 9 सितंबर (शनिवार) को प्रॉप्स के लिए निर्धारित समय पर किया जाएगा।

– काव्य पाठ के लिए रचनाएं 9 सितंबर तक कमरा संख्या A113 में जमा करना अनिवार्य है।

*पंजीकरण शुल्क:* 30₹

पंजीकरण हेतु पोस्टर में दिए स्कैनर पर पेमेंट कर दिए हुए लिंक पर अपनी जानकारी भेज सकते हैं। अथवा छात्र संजोजक से संपर्क कर सकते हैं।

*पंजीकरण लिंक* https://forms.gle/Q3yUP2mirgr1EQr86

*सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

Related Posts